व्यायाम करने के बाद क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 11:02

वर्कआउट के बाद क्या खाएं

एनर्जी बढ़ाने के लिए और परफॉर्मेंस बेहतर करने के लिए वर्कआउट से पहले सही डाइट लेना जितना जरूरी है, वर्कआउट के दौरान की गई मेहनत रंग लाए, इसके लिए वर्कआउट के बाद भी सही फूड्स का सेवन अहम है। एक्सरसाइज करने के बाद कैलोरी लॉस और मसल्स रिकवरी के लिए सही डाइट लेना महत्वपूर्ण है। आइए जानते हैं आपको क्या खाना चाहिए।

A. जितना जल्दी हो सके खाएं

वर्कआउट के दौरान शरीर लगभग पूरी एनर्जी का इस्तेमाल कर लेता है। इसलिए फिर से फ्यूल करने के लिए जितना जल्दी हो सके, वर्कआउट के बाद कुछ खा लें। अगर आप पूरी तरह भोजन नहीं कर पा रही हैं तो वर्कआउट के 15 मिनट बाद स्नैक्स खाएं और 1 घंटे बाद भोजन करें।

B. कार्ब्स, प्रोटीन और फैट्स

वर्कआट के बाद कार्ब्स और प्रोटीन रिफ्यूल करना जरूरी है लेकिन इस बार आपको प्रोटीन पहले खाना है। जैसा कि पहले बताया गया है कि एक्सरसाइज से मसल्स फाइबर्स टूटने लगते हैं इसलिए कोशिश करें कि आप वर्कआउट के तुरंत बाद ही प्रोटीन शेक, अंडे या प्रोटीन बार खाएं। मसल्स टिशू बनाने के लिए प्रोटीन बिल्डिंग ब्लॉक्स का काम करता है।

वर्कआउट के बाद 30 मिनट के अंदर कार्ब्स(5) खाएं जो आपको कैलोरी रिकवरी में मदद करेंगे और एनर्जी बढ़ाएंगे। साथ ही वर्कआउट के बाद डाइट में फैट्स लेना नुकसादायक नहीं होता। रिसर्च(6) बताती हैं कि अगर आप वर्कआउट के बाद फुल फैट मिल्क पीते हैं तो यह स्किम मिल्क के मुकाबले मसल्स ग्रोथ में ज्यादा मदद करता है।

C. हाइड्रेटेड रहें

6 सेलेब दीवाज़ जो होनी चाहिए आपकी फिट्सपिरेशन

एक्सरसाइज करते वक्त आप पसीना बहाती है जो आपको डिहाइड्रेट कर देता है। इसलिए वर्कआउट के बाद भी हाइड्रेटेड रहना जरूरी है। हाइड्रेटेड रहने के लिए वर्कआउट करते वक्त भी पानी पीती रहें, साथ ही वर्कआउट के बाद भी पानी या अन्य फ्लूइड्स का सेवन करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info